Sunday, May 17, 2020

तपन

उगता है वो सूर्य सा चीर कर पर्वतो का सीना
खुद जलकर सीखाता है वो औरो को जीना

बहता है वो जल सी एक अविरल धारा
सींच कर बंजर जमीन को है उसने संवारा

रात के घने अंधेरे में चमकता आफताब हो
हर कोई पढ़ना चाहे ऐसी एक किताब हो

अश्को के बहते दरिया को मजबूत बांध बनाया
नीरस इस जीवन मे, सुरो का तार बजाया

नम जाये ये जमी, नम जाएगी ये धरा
रहे बरकरार ये गति, चलती रहे ये परंपरा

गर्व है हमे हम आपका अहम हिस्सा है
सक्सेस जिसकी आज एलआयसी मे किस्सा है

ये हमारी तरक्की दिन रात बढती रहे
उचाईयो की पताका पुरे भारत मे फहरती रहे

आशा है ये जूनून ऐसे ही चलता रहे
तरक्कि का ये दिया सालोसाल जलता रहे

ऐसे ही नही बनता कोई जीवन मे नंबर वन
समर्पण है, विचार है, सही है कितनी तपन

नटखट दोस्ती

पलो में पल कुछ खास पल
अपनो का एहसास का पल

अपनी दोस्ती तो एक राज है
नटखट है पर इस पर नाज है 

तेरी अजीब अजीब से हरकत है 
जैसी भी है इसमें बरकत है 

गुस्से में हो जाती जैसे मिर्च लाल
जब हो नार्मल तो करे कमाल

उम्र में भले ही हो गई हो तुम पचास
हरकते ऐसी ही रखना एकदम झकास

Friday, January 3, 2020

2020 का आगाज

उम्मीदों की ले कर गारंटी
देखो लो आ गया है 2020

कुछ twist है कुछ फन है 
यहां हर पालिसी पर रन है ।

हम सब वैसे तो एक है, पर बन गई है 6 टीम
आयो इसे बेहतर बनाये, लगाए प्रीमियम स्ट्रीम

गुरु ने अगर इस बार फिर से ठाना है 
नजर सही रखो, अपना ही निशाना हैं 

परफॉरमेंस रहेंगा सबका better to stable
वादा है ये , हरेक पायेगा मिलियन डॉलर राउंड टेबल

करते है सबके सामने ऐलान आज 
10 MDRT से होगा इस महीने का आगाज