Wednesday, August 14, 2019

बस चलता चल

लग गए जिंदगी की दौड़ में
मंजिल को पाने की होड़ में
भूल कर तू बीता हुआ पल
बस चलता चल चलता चल

रस्ता देख रही है राहें
पसार कर अपनी यह बाहें
न कर तू देरी अब एक पल
बस चलता चल चलता चल

आएंगी राहों में बहुत सी बाधा
पर न बदल देना तू अपना इरादा
रखना शुरू अपने दिल में हलचल
बस चलता चल चलता चल

ना भटकने देना मंजिल से तेरी यह नजर
ना होने देना उम्मीदों पर तेरी कोई असर
दिल में बस मची रहने देना खलबल
बस चलता चल चलता चल

देखकर इरादा तेरा चट्टाने भी चरमराएगी
जो कभी लगती थी मुश्किल वह राह  आसान हो जाएगी
समय से लड़ने वाले का खुद समय हो जाएगा कायल
बस चलता चल चलता चल
यूं ही चलता चल चलता चल

No comments:

Post a Comment